चित्तौड़गढ़ में नशा तस्कर की 1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 11 जमीनें और वाहन जब्त
चित्तौड़गढ़ में हिस्ट्रीशीटर रतनलाल जाट की करीब 1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज हुई। 11 जमीनों समेत कार और मोटरसाइकिल कार्रवाई में शामिल हैं।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ में पुलिसकर्मी और जब्ती की सूचना देने वाला बोर्ड नजर आ रहा है।
चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों और तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रतनलाल जाट की करीब 1.5 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की संपत्ति को फ्रीज कराया है। कार्रवाई में 11 आराजीयात भूमि, एक मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी कार और एक हीरो पैशन 130 मोटरसाइकिल शामिल हैं।
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र यादव (IPS) के आदेश की पालना में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ श्री गजेन्द्र सिंह जोधा (आरपीएस) के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत ग्रामीण चित्तौड़गढ़ श्री दिनेश सुखवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना सर्किल के हिस्ट्रीशीटर रतनलाल पिता श्री नन्दराम जाट, निवासी उदपुरा, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ के खिलाफ अलग-अलग थानों में मादक पदार्थ तस्करी समेत कई प्रकरण दर्ज हैं। इनमें पुलिस थाना शम्भुपूरा जिला चित्तौड़गढ़ में प्रकरण संख्या 179/2018 धारा 8/15, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट व धारा 307, 420, 482, 323, 353 भादस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा में प्रकरण संख्या 133/2003 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर निम्बाहेड़ा में प्रकरण संख्या 261/2017 धारा 8/15, 18 एनडीपीएस एक्ट, थाना रोहट जिला पाली में प्रकरण संख्या 283/2013 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना देवगढ़ जिला राजसमंद में प्रकरण संख्या 109/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।
इन प्रकरणों के आधार पर जांच की गई, जिसमें पुलिस ने रतनलाल जाट द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की पहचान की। इसमें पटवार हल्का उदपुरा की आराजी संख्या 85, 86, 87, 99, 100, 101, 102, 103, 104, 105 और 106 की भूमि शामिल है। इसके अलावा मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी कार नंबर आरजे 09 सीई 0124 तथा हीरो पैशन 130 मोटरसाइकिल नंबर आरजे 09 डब्ल्यूएस 6423 को भी कार्रवाई में शामिल किया गया।
पुलिस की ओर से उक्त संपत्ति को फ्रीज करने के लिए COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR SAFEMA (FOP) A NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद हुई सुनवाई के उपरांत COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR SAFEMA (FOP) A NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा रतनलाल जाट की कुल 11 आराजीयात, एक ब्रेजा कार एवं एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल को फ्रीज करने का स्थायी अनुमोदन आदेश जारी किया गया।
आदेश के बाद उक्त 11 आराजीयात, कार और मोटरसाइकिल को फ्रीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त आराजीयात, कार एवं मकान की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बाजार मूल्य है। कार्रवाई के जरिए मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों में अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
इस कार्रवाई में पुलिस थाना विजयपुर की टीम शामिल रही, जिसमें श्री रामलाल उ०नि० थानाधिकारी थाना विजयपुर, श्री जगवीर सिंह सउनि, श्री शंकर सिंह सउनि, श्री रणजीत सिंह कानि, सुश्री वन्दना मकानि और श्री अमीनचन्द कानि शामिल रहे।

