चित्तौड़गढ़। मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान के आखिरी जुम्मे पर बड़ी संख्या में रोजेदार ने जमातुल विदा की नमाज पढी। शहर की सभी मस्जिदों में विशेष इंतजाम के साथ ही छीपा मौहल्ला नीचे वाली मस्जिद में नमाज के लिए बरामदे में विशेष बिछात की गई।

अलविदा माहे रमजान के साथ दी गई फितरे की सीख

नमाज से पूर्व ऊपर की मस्जिद इमाम मौलाना खलील अहमद ने "अलविदा माहे रमजान अलविदा माहे रमजान" पढ़ी। मोहम्मद उस्मान छीपा ने बताया कि शहर की छीपा मोहल्ला, सिपाही मोहल्ला, लोहार मोहल्ला सहीत आसपास की मस्जिद में रमजान माह की आखिरी जुम्मे की नमाज अदा की गई। ऊपर की मस्जिद में मौलाना खलील अहमद ने कहा कि "ईद के दिन हर आदमी औरत पर फितरा देना फ़र्ज़ है।" ---

नन्हे रोजेदारों का उत्साह और ईद की तैयारियां

इधर शाम होते ही आखिरी रोजे व ईद की तैयारियां में जुटे कई नन्हे बच्चों ने आखिरी जुम्मे पर रोजा रखा। शहर की सभी मस्जिदों में विशेष इंतजाम के साथ ही छीपा मौहल्ला नीचे वाली मस्जिद में नमाज के लिए बरामदे में विशेष बिछात की गई। पूरे क्षेत्र में इबादत का दौर चला और शाम ढलते ही लोग ईद के मुबारक मौके के स्वागत की तैयारियों में मसरूफ नजर आए।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story