चित्तौड़गढ़: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिला स्तरीय सम्मेलन 18 सितंबर से
उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां।

चित्तौड़गढ़ में बैठक के बाद परिसर में एक साथ खड़े शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 व 19 सितंबर 2026 को चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और जिला कमेटी की बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उदयपुर संभाग प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार खोईवाल व ब्लॉक अध्यक्ष मीना शक्तावत के सानिध्य में जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन स्थल, व्यवस्थाओं एवं अन्य प्रबंधों के संबंध में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दायित्वों की जानकारी भी दी गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा, जयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर जोशी, जयपुर तथा प्रदेश प्रतिनिधि पुखराज पुरोहित व अफसर खां ने विशेष रूप से प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी की ओर से किए जा रहे कुशल आयोजन एवं तैयारियों के लिए धन्यवाद अर्पित किया।
अंत में जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने सभी पदाधिकारियों, शिक्षक बंधुओं एवं शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पधारने का आग्रह किया। यह जानकारी जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने दी।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
