विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चित्तौड़गढ़ में 'मेरा टिकट मेरी शान' मिशन शुरू किया
चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर विकसित भारत के लिए रेल टिकट खरीदने और देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ।

चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ 'मेरा टिकट मेरी शान' मिशन का शुभारंभ करते हुए।
आपके द्वारा खरीदा रेल टिकट देश के विकास में आपकी हिस्सेदारी है: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या
अभियान का शुभारंभ
चित्तौड़गढ़। रेल्वे द्वारा आरम्भ किए गए ’’मेरा टिकट मेरी शान, विकसित भारत के लिए मेरा योगदान‘‘ मिशन का आगाज रविवार को रेल्वे स्टेशन पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया।
विधायक का संबोधन और मुख्य संदेश
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा:
"आपका टिकट महज एक यात्रा का अधिकार पत्र नही है, बल्कि देश के विकास में आपकी हिस्सेदारी है। आपके रेल टिकट खरीदने से रेल तंत्र मजबूत होता है, रेल सुविधाओं में विस्तार होता है, रेलगाड़ियां आधुनिक और सुरक्षित होती है, रेल नेटवर्क का विस्तार होता है तथा रेल्वे स्टेशनो का कायाकल्प होता है।"
टिकट खरीदकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, सम्मान से यात्रा करें व देश के विकास में अपना सहयोग देवे।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव व अधिकारी उपस्थित थे:
- भंवरसिंह खरड़ी (बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष)
- नरेन्द्र पोखरना
- रामेश्वर प्रसाद (क्षैत्रीय रेल अधिकारी)
- संजय पासी (मुख्य वाणिज्य निरीक्षक)
- सीएल मीणा (स्टेशन प्रबंधक)
- एनके जोशी, कमलेश खटवानी
- बड़ी संख्या में रेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
