चित्तौड़गढ़: पुलवामा के शहीदों की स्मृति में विहिप और बजरंग दल ने दी श्रद्धांजलि
शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के बलिदान को याद किया।

चित्तौड़गढ़ के शहीद स्मारक पर पुलवामा आतंकी हमले के वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक।
चित्तौड़गढ़। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में शहीद स्मारक पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने नम आंखों से वीर सपूतों को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा एवं कार्यक्रम का शुभारंभ
- कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई।
- कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों और वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाएं।
- दो मिनट का मौन रखकर वीर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता और संकल्प
विश्वनाथ टांक ने संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि "14 फरवरी का दिन देश के उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया।"
युवाओं को इन बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के समूल नाश और राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण बनाए रखने का भी संकल्प लिया।
उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी
इस दौरान निम्नलिखित सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे:
- संगीता ओझा, मनोज कुमार साहू, शिवानी साहू, अभिनन्दन काबरा
- विजय जागेटिया, प्रेम लड्ढा, प्रीति मीना, संजु लड्ढा
- गोपाल छीपा, आशीष वैष्णव, बबलेश शर्मा, महावीर कीर
- दिलीप जोशी, मदन गोस्वामी, हीरालाल भोई, विनोद पटवा
- बलराम मूंदड़ा, आयुष समदानी, दीपक वर्मा, कान सिंह
- घनश्याम साहू, सचिन यति, महावीर भड़कत्या, अंकित सोनी, जोधसिंह, गोपाल सेन
इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला एवं नगर पदाधिकारी, दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
