भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत देने के संकल्प के साथ चित्तौड़गढ़ के प्रताप नगर स्थित गाड़ी लोहार स्कूल परिसर में सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। वैशाख के पवित्र माह के दूसरे रविवार को समर्पित समाजसेवियों के एक समूह ने एकजुट होकर स्कूल परिसर के वृक्षों पर पक्षियों के दाने और पानी के लिए परिंडे बांधे। मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करता यह अभियान निरंतर जारी है, जिसके अंतर्गत पूर्व में भी प्रताप नगर डाइट रोड स्थित मोक्ष धाम में न केवल परिंडे बांधे गए थे, बल्कि पूरे मोक्ष धाम परिसर की गहन साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया था। सेवा की इस अटूट कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आगामी वैशाख माह के तीसरे रविवार को प्रताप नगर स्थित भगत सिंह पार्क में भी व्यापक स्तर पर पक्षियों के दाना-पानी हेतु परिंडे बांधने का निर्णय लिया गया है। इस पुनीत कार्य के दौरान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी गोपाल भांबी, बहादुर बैरवा, रमेश रामचंदानी, शिवलाल सेन, ओमप्रकाश बैरवा, राजेश चौहान, महेंद्र सिंह राठौड़, घनश्याम नंदवानी, शिवांश बेरवा, मोहन, राहुल, भावेश, देवीलाल, सतनारायण लोहार, प्रहलाद सेन, कैलाश रेगर एवं मनोज रेगर आदि उपस्थित रहे। सामूहिक सहभागिता से किया गया यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जीव दया के प्रति जागरूकता की अलख भी जगा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story