चित्तौड़गढ़ में पुलिस कर्मियों के लिए योग और वेलनेस सत्र आयोजित
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की पहल पर आयोजित कार्यशाला में 175 पुलिस कर्मियों ने तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के वैज्ञानिक तरीके सीखे।

चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में आयोजित वेलनेस कार्यशाला के दौरान योगाभ्यास करते पुलिस अधिकारी और कर्मचारी।
चित्तौड़गढ़। पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाईन परिसर में आयोजित विशेष योग एवं होलिस्टिक वेलनेस सत्र अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।
विशेषज्ञ मार्गदर्शन और तकनीक
इस सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षक धू्रविल वया और टीम द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई:
- अनुशासित मार्गदर्शन और वैज्ञानिक तकनीक।
- योग की गहन जानकारी।
- फिटनेस, मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन तथा समग्र स्वास्थ्य सुधार के प्रभावी उपाय।
कार्यशाला का आयोजन और सहभागिता
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि योगा स्टूडियो उदयपुर व प्रयास ए रिवोल्यूशन द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के शारिरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन व समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग एवं वेलनेस सत्र कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रतिभागी संख्या: करीब 175 पुलिस कर्मियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रमुख अभ्यास: सत्र के दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने विभिन्न योगाभ्यास, श्वास तकनीक और मानसिक एकाग्रता से जुड़े अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी की।
पुलिस कर्मियों के अनुभव
प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि:
"यह कार्यक्रम पुलिस ड्यूटी की चुनौतीपूर्ण प्रकृति के अनुरूप शारीरिक क्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने और कार्यक्षमता सुधारने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।"
सराहनीय योगदान और भविष्य की दृष्टि
वेलनेस पहल के माध्यम से समाज सेवा के प्रति प्रशिक्षक की प्रतिबद्धता तथा सरकारी कर्मचारियों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उनके सराहनीय योगदान की सभी रैंकों के अधिकारियों ने विशेष प्रशंसा की।
पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की पहल को कर्मियों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है, जिससे बल की कार्यकुशलता, सकारात्मकता और सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
