चित्तौड़गढ़: पुलिस ने पैलेस ऑन व्हील्स के पर्यटकों का किया स्वागत
पर्यटकों को सुरक्षा और सुगम आवागमन का भरोसा दिलाने के लिए कालिका पेट्रोलिंग टीम ने दुर्ग तक किया एस्कोर्ट।

तस्वीर में महिला पुलिसकर्मी चित्तौड़गढ़ में विदेशी पर्यटकों को फूल देकर स्वागत करती हुई।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए पुलिस का मैत्रीपूर्ण चेहरा सामने आया। राजस्थान पुलिस की ओर से पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे विशेष प्रयासों के तहत जिला पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से चित्तौड़गढ़ पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों का आत्मीय स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पर्यटकों का स्वागत किया। कालिका टीम की महिला पुलिसकर्मियों एवं सोशल मीडिया प्रभारी एएसआई सत्यनारायण ने देशी-विदेशी पर्यटकों से संवाद कर उन्हें दुर्ग भ्रमण के दौरान सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पर्यटकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें दुर्ग तक एस्कोर्ट किया। क्षेत्र में पर्यटकों के आवागमन के दौरान पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। जिला पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा के साथ उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक भावना को मजबूत करना रहा।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटकों को सुरक्षित, सहज एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का मैत्रीपूर्ण व्यवहार देशी-विदेशी पर्यटकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ राजस्थान पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करता है।
उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी है और यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के साथ उनके साथ मैत्रीपूर्ण संवाद कायम करना भी महत्वपूर्ण है।
जिले में पहली बार इस प्रकार कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा विदेशी पर्यटकों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की पहल की गई है। पर्यटकों के स्वागत से लेकर उन्हें दुर्ग तक एस्कोर्ट करने और आवागमन के दौरान पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की यह पहल पुलिस एवं पर्यटकों के बीच मैत्रीपूर्ण संवाद और विश्वास कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
