चित्तौड़गढ़ में शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई, अभद्र टिप्पणियां और स्टंट करने वाले 7 युवक डिटेन
चित्तौड़गढ़ में शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने गरबा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर डिकॉय ऑपरेशन चलाया। भारत बाग और श्रीनाथ गार्डन में स्टंट, अभद्र टिप्पणियों और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चित्तौड़गढ़ में शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत गरबा पंडालों के बाहर अभद्र टिप्पणियां करने और स्टंटबाजी करने के आरोप में डिटेन किए गए युवकों के साथ कालिका यूनिट और पुलिस टीम।
चित्तौड़गढ़ में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने गरबा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाते हुए मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई की। डिकॉय ऑपरेशन के दौरान अभद्र टिप्पणियां करने और तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट करने वाले युवकों को डिटेन किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में कोतवाली चित्तौड़गढ़ और चंदेरिया थाना क्षेत्रों में कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने गश्त और निगरानी की।
थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में जय अम्बे गरबा महोत्सव, त्रिपोलिया, मेवाड़ महोत्सव, भारत बाग, दुर्गा माता गरबा महोत्सव, माली मोहल्ला नाडोलिया, मेवाड़ महोत्सव समिति, श्रीनाथ गार्डन, सेतु मार्ग और नवदुर्गा मंडल, भोईं खेड़ा स्कूल के पास महिला पुलिसकर्मियों ने निगरानी की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
कार्रवाई के दौरान भारत बाग के बाहर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेज गति से वाहन चलाकर स्टंट करते और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां करते पाए गए। कालिका यूनिट ने दोनों युवकों को डिटेन कर लिया। वहीं, मेवाड़ महोत्सव समिति के श्रीनाथ गार्डन में चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन के दौरान पांच युवकों को डिटेन किया गया।
कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई और गश्त करने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में एएसआई श्यामा, कांस्टेबल गायत्री, बीना, प्रियंका, पुष्पा, दुर्गा, कृष्णा, रीना, आकांक्षा, लीला, रेखा और रेणुका शामिल रहीं।
इसी अभियान के तहत थाना चंदेरिया क्षेत्र की रंगास्वामी बस्ती, चंदेरिया और झांतला माता स्थल पर भी कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने गश्त की। यहां महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी की गई। चंदेरिया थाना क्षेत्र की टीम में हेड कांस्टेबल ललिता और महिला कांस्टेबल कृष्णा एवं विजयंता गश्त पर रहीं।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। गरबा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, अशोभनीय टिप्पणियां करने तथा हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस की निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
