चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र में डीएसटी एवं थाना पारसोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ईको कार से 260 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ईको कार को भी जब्त कर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना पारसोली के थानाधिकारी आशुतोष सिंह मय जाप्ता गश्त करते हुए शिवपुरा पहुंचे।

गश्त के दौरान शिवपुरा सरकारी स्कूल के पास एक मारुति ईको कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें अवैध अफीम डोडाचूरा रखा हुआ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय पुत्र छगन लाल, जाति धाकड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिवपुरा, थाना पारसोली, जिला चित्तौड़गढ़ बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ईको कार में रखा कुल 260 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन सहित जब्त कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में थाना पारसोली से थानाधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल रघुवीर, प्रमोद और राजेंद्र शामिल रहे। वहीं डीएसटी टीम में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा कांस्टेबल रतनसिंह, बलराम, प्रीतम, मनोज, अमित, अजय, शीशराम, बलराम और कमलेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story