चित्तौड़गढ़: भदेसर पुलिस ने पकड़ी फॉर्च्यूनर, 205 किलो डोडा चूरा जब्त
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ी तस्करी की गाड़ी, आरोपी खेतों के रास्ते फरार, जांच जारी।

भदेसर थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भालुण्डी तिराहा पर नाकाबंदी कर जब्त किया गया 205 किलो 160 ग्राम अवैध डोडा चूरा और प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार।
चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 11 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 205 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है।
ऑपरेशन त्रिनेत्र और पुलिस निर्देश
आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये गए "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत भदेसर थाना पुलिस ने यह कार्यवाही की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि:
"महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज उदयपुर में नशे के विरूद्ध निर्णायक धर्म-युद्ध के रूप में प्रारम्भ किये गये ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु आदेश प्रसारित किये गये है।"
पुलिस टीम और नेतृत्व
- निर्देशन एवं पर्यवेक्षण: एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार का पर्यवेक्षण।
- नेतृत्व: थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया।
- पुलिस टीम (जाब्ता): एएसआई सुनील कुमार, कानि. सुरेन्द्रपाल, रतनसिंह, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, चन्द्र प्रकाश व भैरूलाल।
नाकाबंदी और फिल्मी स्टाइल में पीछा
थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान भालुण्डी तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर गाडी तेज गति से लसड़ावन की तरफ से आई, जिसमें चालक व खलासी सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था।
- टायर बस्ट: रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन पीछे भगाने का प्रयास किया, जिस पर कानि. धर्मेन्द्र द्वारा स्टॉप स्टिक का प्रयोग कर टायर बस्ट किया गया।
- टक्कर और फरार: टायर बस्ट होने के बावजूद चालक गाड़ी को निम्बाहेडा-लसवडावन रोड की तरफ भगा ले गया। पीछा करने के दौरान गांव भावनाथ की खेडी में खड़ी एक निजी कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
- फरार आरोपी: थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया गया, जिसके बाद तस्कर गाड़ी को कच्चे रास्ते में छोड़कर खेतों और पहाड़ी रास्ते का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
बरामदगी और विधिक कार्यवाही
मौके पर छोड़ी गयी फॉर्च्यूनर कार की तलाशी ली गई, जिसमें निम्नलिखित सामग्री प्राप्त हुई:
- कुल मादक पदार्थ: 11 प्लास्टिक के कट्टों मे कुल 205 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा।
- वर्तमान स्थिति: अवैध डोडा चूरा को विधिक प्रावधानानुसार जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
