चित्तौड़गढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और फिटनेस का संदेश देने के लिए 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित 5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन डगला खेड़ा से शुरू होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। मैराथन में पुलिसकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।

इसके बाद पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल मैच की विजेता टीम को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। जिला पुलिस की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से एकता, अनुशासन, फिटनेस एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story