चित्तौड़गढ़ में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में जिले के राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जेंडर सेंसिटाइजेशन, महिला सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन हेल्पलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से जिले के 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़कर हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया गया।

ऑनलाइन संवाद के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा संकल्प लेते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समान अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने तथा सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता एवं सामुदायिक सहयोग से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला गरिमा हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपातकालीन सेवा-112, वन स्टॉप सेंटर, गुड टच-बैड टच, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, राजकॉप ऐप, पॉक्सो ई-बॉक्स, शी-बॉक्स तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने, साइबर ठगी से बचने तथा किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कालिका टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा का महत्व बताते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक परिस्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया। वहीं यूनिसेफ राजस्थान की राज्य स्तरीय बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत ने बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं सुरक्षित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह, बाल श्रम, हिंसा, शोषण तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने तथा सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। जिला पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story