चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पुलिस होली
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने जवानों के साथ डीजे की धुन पर नृत्य कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान (बाएं से) जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी पुलिस जवानों के साथ उत्सव मनाते हुए।
चित्तौड़गढ़ जिले में होली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लगातार कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया गया। त्यौहार के दौरान जिलेभर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस बल दिन-रात मुस्तैद रहा और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का अवसर प्रदान किया। होली के अवसर पर आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन किया।
पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ आयोजन
इसी क्रम में होली के अगले दिन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों के साथ धूमधाम से पुलिस होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
डीजे की धुन पर थिरके अधिकारी और जवान
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं जवान डीजे की धुन पर जमकर थिरके और होली के रंगों के साथ उत्साहपूर्वक त्योहार का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर द्वारा जवानों के साथ मिलकर डीजे पर नृत्य करने से कार्यक्रम में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
पुलिस अधीक्षक का संदेश और कर्तव्य बोध
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "पुलिस परिवार का प्रत्येक सदस्य समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। त्यौहारों के दौरान अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करना पुलिस सेवा की विशेष जिम्मेदारी है, जिसे सभी अधिकारी व जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हैं।"
गरिमामयी उपस्थिति और संकल्प
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, भगवत सिंह, पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह, शिवन्या सिंह, हरजीलाल, बद्रीलाल, विनोद लखेरा, शहर कोतवाल तुलसीराम, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह सहित विभिन्न थाना प्रभारी, आरआई अनिल पांडे व पुलिस लाइन स्टाफ, अपराध सहायक जोधाराम एवं जिले के अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
