जाशमा मगरा शनिधाम में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी का होगा आयोजन
जाशमा मगरा शनिधाम में 27 जुलाई से जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी होगी, जिसमें कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।

क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिधाम जाशमा मगरा परिसर में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ के सानिध्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर की दो दिवसीय संगोष्ठी सत्र 2026-27 आयोजित की जाएगी।
शारीरिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष तिलकेश आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीईओ भूपालसागर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा तथा शारीरिक शिक्षक संघ भूपालसागर की मेजबानी में प्रारंभिक स्तर की दो दिवसीय जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी 27 व 28 जुलाई 2026 को तथा माध्यमिक स्तर की दो दिवसीय जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी 4 व 5 अगस्त 2026 को शनिधाम जाशमा मगरा परिसर में आयोजित होगी।
संगोष्ठी का शुभारंभ 27 जुलाई को प्रारंभिक एवं 4 अगस्त को माध्यमिक संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के साथ होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पूर्व प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
वहीं दोनों संगोष्ठियों के समापन समारोह क्रमशः 28 जुलाई एवं 5 अगस्त को आयोजित होंगे। समापन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री उदय लाल आंजना, पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह झाड़वत, पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व प्रधान भेरूलाल जाट तथा पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा आदि आतिथ्य प्रदान करेंगे।
वाकपीठ प्रारंभिक एवं माध्यमिक जिला अध्यक्ष एवं सचिव तथा उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षक माध्यमिक एवं खेलकूद अनुभाग अधिकारी प्रारंभिक चित्तौड़गढ़ के मार्गदर्शन में प्राप्त होगा। जिला स्तरीय इस संगोष्ठी को लेकर शारीरिक शिक्षकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
