चित्तौड़गढ़ में नव चयनित फार्मासिस्टों का स्वागत, पदोन्नत फार्मासिस्टों का सम्मान, चिकित्सा सेवा में भूमिका पर जोर
चित्तौड़गढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में नव चयनित और पदोन्नत फार्मासिस्टों का सम्मान किया गया। अधिकारियों ने चिकित्सा सेवाओं में उनकी अहम भूमिका पर विशेष जोर दिया।

तस्वीर में मंच पर एकत्रित फार्मासिस्ट, अधिकारी और अन्य सहभागी सामूहिक फोटो के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। आगे की पंक्ति में महिला प्रतिभागी और एक बच्ची मौजूद हैं, जबकि पीछे अन्य सहभागी समारोह स्थल पर खड़े हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले में सरकारी सेवा में कार्यरत फार्मासिस्टों द्वारा नव चयनित फार्मासिस्टों के स्वागत एवं पदोन्नत फार्मासिस्टों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमार भटनागर ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव रहे, जबकि जिला परियोजना समन्वयक कमलेश शर्मा की उपस्थिति भी रही।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमार भटनागर ने फार्मासिस्टों को चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने फार्मासिस्टों द्वारा किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव ने चिकित्सा की आपातकालीन सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कोरोना काल में दवाओं की व्यवस्था बनाए रखने तथा चिकित्सकों के साथ हर प्रकार की बीमारी से लड़ने वाले योद्धा के रूप में फार्मासिस्टों की भूमिका का उल्लेख करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उमेश चौहान ने फार्मासिस्टों को उनके रोल एंड रिस्पांसिबिलिटी, मरीजों को दवाओं की सही मात्रा एवं सही समय पर सेवन की सलाह देने तथा दवा पर्ची पढ़ने संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।
समारोह के दौरान पदोन्नत फार्मासिस्ट देवेश बंसल, विनोद टेलर एवं पंकज मीणा का मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट देवेश बंसल, नेहा व्यास एवं आरती दशोरा ने फार्मासिस्ट की भूमिका पर सुंदर एवं व्यंग्यात्मक कविताओं का पाठ किया। वहीं, फार्मासिस्ट महेंद्र चौहान ने फार्मासिस्टों की महत्ता पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ड्रग वेयर हाउस में कार्यरत सभी फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका, जिम्मेदारियों और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए नव चयनित एवं पदोन्नत फार्मासिस्टों का सम्मान किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
