चित्तौड़गढ़ में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा-यातायात पर निर्देश
चित्तौड़गढ़ में आगामी त्योहारों एवं पर्वों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान अधिकारी और समिति के सदस्य नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। जिले में आगामी त्योहारों एवं पर्वों के मद्देनजर गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने की। इसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ त्योहारों के दौरान आवश्यक सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों और पर्वों के दौरान जिले में आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने में सभी अधिकारियों तथा शांति समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील की।
अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की गई।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना सामने आने पर इसकी जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दी जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
वहीं, जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों ने जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन, पुलिस और शांति समिति के बीच समन्वय पर जोर रहा।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
