चित्तौड़गढ़। शहर के पासपोर्ट ऑफिस को मंगलवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अलर्ट हो गई और पुलिस जाब्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया।

धमकी की खबर मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों और अपने काम से आए लोगों के बीच डर और घबराहट का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर पूरे परिसर में सतर्कता बरतना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

धमकी मिलने के बाद सबसे पहले सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पासपोर्ट ऑफिस भवन और पोस्ट ऑफिस कार्यालय को खाली करवाया गया। भवन में मौजूद सभी कर्मचारियों और पासपोर्ट से जुड़े काम के लिए आए आवेदकों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद भवन के सभी गेटों पर ताले लगा दिए गए, ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सके।

पासपोर्ट ऑफिस और मुख्य डाकघर एक ही भवन में एक-दूसरे से सटे हुए हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर डाकघर की बिल्डिंग भी खाली करवा दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने लोगों को स्थिति की समझाइश देकर शांति बनाए रखने की अपील की।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे कार्यालय परिसर की सघन जांच शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से भवन के हर हिस्से को बारीकी से खंगाला। फाइलों, अलमारियों और अन्य संभावित स्थानों की भी गहन जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई है। पुलिस ने भवन के अंदर के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी सतर्कता बरतते हुए हर जगह जांच की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह धमकी केवल चित्तौड़गढ़ तक सीमित नहीं है। राजस्थान के विभिन्न शहरों में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्रों को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में कार्यालयों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे घटनाक्रम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story