चित्तौड़गढ़: पंचायत परिसीमन के विरोध में पारोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मुख्यालय से दूरी और विपरीत दिशा में नई पंचायत बनाए जाने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करते पारोली के ग्रामीण दिख रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। पंचायत परिसीमन के दौरान आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद ग्राम पारोली को रोलाहेड़ा पंचायत में बहाल नहीं किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पारोली को पुरानी पंचायत रोलाहेड़ा में शामिल करने की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर आगामी मतदान के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी।
ज्ञापन में ग्रामवासियों ने बताया कि पूर्व में पंचायत परिसीमन के समय ग्राम पारोली को नई पंचायत में शामिल किए जाने पर उन्होंने लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी। ग्रामीणों के अनुसार नई पंचायत ग्राम पारोली से बिल्कुल विपरीत दिशा में है। मुख्यालय चित्तौड़गढ़ जाने के लिए ग्रामीणों को पहले उल्टी दिशा में स्थित नई पंचायत जाना पड़ता है और इसके बाद पूरा चक्कर काटकर वापस आना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि लिखित आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद ग्राम पारोली को नई पंचायत में शामिल कर लिया गया। इससे ग्रामीणों में विरोध है। ग्रामीणों ने मांग की कि पारोली गांव को पुरानी पंचायत रोलाहेड़ा में बहाल किया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक पारोली गांव को पुरानी पंचायत रोलाहेड़ा में बहाल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा और आगामी मतदान का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने इसके लिए सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की बताई।
इस दौरान राजूलाल जाट, सत्यनारायण, भेरूलाल, शिवलाल, दिनेश गुर्जर, कैलाश, भेरू, किशन, रामलाल, दिनेश, सुरेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पारोली ग्रामवासी मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
