चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव में शंकरी भील विजयी
भाजपा के सभी 14 सदस्यों और खुद के मत सहित कुल 15 वोट मिलने से शंकरी भील निर्वाचित हुईं; पहले प्रधान चुनाव में निभाई थी किंगमेकर की भूमिका।

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति परिसर में चुनाव जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी नवनिर्वाचित उप प्रधान शंकरी भील।
चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान पद के चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली शंकरी भील ने आखिरकार जीत हासिल कर ली। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं शंकरी भील को उप प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। खास बात यह रही कि प्रधान पद के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाली शंकरी भील को अब बदले हुए सियासी समीकरणों के बीच भाजपा के सभी 14 सदस्यों का समर्थन मिला।
चित्तौड़गढ़। जिले की 11 पंचायत समितियों में सबसे ज्यादा चर्चा में रही जिला मुख्यालय की चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में उप प्रधान पद का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। कड़े राजनीतिक मुकाबले और बदलते समीकरणों के बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से जुड़ी शंकरी भील ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। इससे पहले प्रधान पद के चुनाव में भी शंकरी भील किंगमेकर की भूमिका में रही थीं। अब भाजपा सदस्यों के समर्थन से उन्हें उप प्रधान पद मिला है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान उप प्रधान पद के लिए शंकरी भील ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सभापति अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, कैलाश चोखड़ा, रवि विराणी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, कांग्रेस की ओर से ज्योति नामधराणी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और रवि राज सिंह मौजूद थे। पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस के 14-14 सदस्य होने के कारण उप प्रधान पद का मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा था।
मतदान के दौरान शंकरी भील को अपने स्वयं के मत के साथ भाजपा के सभी 14 सदस्यों का समर्थन मिला। इस तरह उन्हें कुल 15 मत प्राप्त हुए और निर्णायक समर्थन के दम पर वह उप प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित की गईं। प्रधान पद के चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली शंकरी भील के पक्ष में बदले इस राजनीतिक समीकरण ने चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के चुनाव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया।
शंकरी भील की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। नवनिर्वाचित प्रधान भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, उप प्रधान शंकरी भील और पूर्व प्रधान प्रविण सिंह राठौड़ के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं।
जिला मुख्यालय की इस हॉट सीट पर आए नतीजों को लेकर स्थानीय स्तर पर दिनभर राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी रहा। प्रधान चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने के बाद उप प्रधान पद पर शंकरी भील की जीत ने चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के सियासी घटनाक्रम को फिर सुर्खियों में ला दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
