चित्तौड़गढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में पंचायत राज आम चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए समस्त प्रकोष्ठों की बैठक लेकर अब तक की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया। बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता, निष्पक्षता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

समीक्षा बैठक में अति कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, राजस्व अपील अधिकारी सुरेश चंद्र खटीक, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी अंशुल अमेरिया सहित समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी, अतिरिक्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्वाचन तैयारियों को समयबद्ध, समन्वित एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story