चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को सभी प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की प्रकोष्ठवार समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायती राज चुनाव की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ को सौंपे गए दायित्वों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था, ईवीएम, निर्वाचन सामग्री, परिवहन और मतदाता जागरूकता सहित सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ की तैयारियों एवं प्रगति की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक टीम भावना और समन्वय के साथ कार्य करते हुए पंचायती राज आम चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, विशेषाधिकारी आईएएस रविंद्र मेघवाल, उपखंड अधिकारी एवं संबंधित प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए कहा गया।

बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत आम चुनाव की तैयारियों से लेकर जन शिकायतों के निस्तारण तक प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बैठक में जोर दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story