चित्तौड़गढ़ में पंचायत राज चुनाव-2026 के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसभाओं में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पर्याप्त विकास कार्य कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक उपाय कर रही है। विधायक आक्या ने ग्रामवासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का अनुरोध किया।

विधायक आक्या ने जिला परिषद वार्ड नंबर 5 से प्रत्याशी रति पुरोहित, वार्ड नंबर 19 मानपुरा व सेमलपुरा से प्रत्याशी रेखा देवी रेगर के समर्थन में जनसभाएं कीं। इसी क्रम में पंचायत समिति वार्ड नंबर 23 अभयपुर व नगरी से प्रत्याशी विष्णु कंवर, वार्ड नंबर 24 सादी व पाल से प्रत्याशी अंजली जाट, वार्ड नंबर 28 आंवलहेड़ा व बल्दरखा से प्रत्याशी नारायण मीणा, वार्ड नंबर 27 सोनगर व घोसुंडी से प्रत्याशी गुड्डी देवी धाकड़, वार्ड नंबर 25 पालका व सोकिया से प्रत्याशी कालूलाल धाकड़, वार्ड नंबर 22 केलझर व बावड़ी खेड़ा से प्रत्याशी भंवरलाल भील, वार्ड नंबर 21 विजयपुर व दौलतपुरा से प्रत्याशी गिरधारीलाल रेगर तथा वार्ड नंबर 20 अमरपुरा व उदपुरा से प्रत्याशी रूकमा बाई भील के समर्थन में भी जनसभाएं आयोजित की गईं।

इस अवसर पर सभापति अनिल ईनाणी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया, चुनाव संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, मंडल महामंत्री रामेश्वर धाकड़, गोपाल चौबे और शैलेन्द्र झंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों के समर्थन में हुई इन जनसभाओं के माध्यम से विधायक आक्या ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story