चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने अरनियापंथ स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा शंभूपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान देते हुए मतदान केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया।

मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विद्यालयों की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान तहसीलदार भंवर सिंह सहित संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। पंचायती राज आम चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story