पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिले में तृतीय चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर निर्वाचन व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तृतीय चरण के मतदान के लिए तैयार की जा रही ईवीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम की तैयारी, उपलब्धता और व्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम के सुरक्षित संधारण, मतगणना कक्ष की तैयारियों, मतदान दलों से संबंधित व्यवस्थाओं और निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान एवं मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूरी कर ली जाएं। ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव एवं परिवहन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतगणना कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं और निर्वाचन सामग्री के सुव्यवस्थित प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रत्येक व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष तैयारियों को भी समय रहते पूरा करने पर जोर दिया, ताकि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, अतिरिक्त कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, चुनाव विशेषाधिकारी रवींद्र मेघवाल, प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा और यूआईडी से अंशुल आमेरिया सहित निर्वाचन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story