चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन से ईवीएम तक का प्रशिक्षण
चित्तौड़गढ़ में पंचायती राज आम चुनाव को लेकर रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। नामांकन, समीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन और एमपीएमवी ईवीएम की कमिश्निंग व कार्यप्रणाली पर अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

चित्तौड़गढ़ में पंचायती राज चुनावों को लेकर आयोजित प्रशिक्षण बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारी।
चित्तौड़गढ़ में पंचायती राज आम चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की तैयारियों को लेकर नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की समीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन और एमपीएमवी ईवीएम की कार्यप्रणाली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान डीएलएमटी डॉ. कनक जैन ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने नामांकन, नामांकन पत्रों की समीक्षा, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 एवं पंचायत राज चुनाव अधिनियम 1994 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। डॉ. कनक जैन ने प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
वहीं, डीएलएमटी ओम प्रकाश पालीवाल एवं रजत सुनिया ने चुनाव में इस्तेमाल की जाने वाली एमपीएमवी ईवीएम की कमिश्निंग और उसकी पूरी कार्यप्रणाली का सैद्धांतिक विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से मशीन की कार्यप्रणाली समझाई और अधिकारियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया।
प्रशिक्षण में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने रिटर्निंग अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी एवं अतिरिक्त कलक्टर राज्यलक्ष्मी गहलोत तथा चुनाव के विशेषाधिकारी रविन्द्र मेघवाल भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और ईवीएम संचालन से संबंधित जानकारी दी गई, ताकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव में उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में आवश्यक प्रक्रियागत जानकारी उपलब्ध रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
