चित्तौड़गढ़। नगर परिषद् द्वारा आयोजित पद्मिनी पार्क के गणगौर उत्सव में भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गणगौर संबंधित प्रश्नोत्तरी कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। गणगौर उत्सव कार्यक्रम में सजी-धजी महिलाएं पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत कर रही थी।

गणगौर पर्व की महिमा और सांस्कृतिक परंपराएं

कार्यक्रम में इंटेक की कन्वीनर डॉ. सुशीला लड्ढा ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को गणगौर पर्व की महिमा, महत्व विशेषताओं एवं प्रचलित सांस्कृतिक परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इंटेक के इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवित रखना एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

रोचक प्रश्नोत्तरी और उत्साहपूर्ण सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान इंटेक सदस्य लीला अगाल द्वारा रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें शशि जागेटिया द्वारा सहयोग दिया गया। इस क्विज प्रतियोगिता में महिलाओं ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। महिलाओं ने प्रश्नों के जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किये। इंटेक के इस कार्यक्रम ने संपूर्ण वातावरण में जीवंतता का संचार कर दिया, जिससे पूरे पार्क में रोमांच और आनंद का वातावरण बना गया।

सुख-समृद्धि की कामना के साथ समापन

इंटेक द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं और बालिकाओं ने गणगौर माता से सुख-समृद्धि की कामना की। "इंटेक संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गणगौर संबंधित प्रश्नोत्तरी कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।"

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story