डूंगला (चित्तौड़गढ़) में राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर अफीम किसानों ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। 30 जुलाई 2026 को सैकड़ों किसान शनि देव मंदिर, डूंगला में एकत्रित हुए, जहां डोडा चूरा नष्टीकरण के मुद्दे पर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया जी हॉस्पिटल से जिला कलेक्टर कार्यालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में महापड़ाव और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन में चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और झालावाड़ सहित हजारों किसानों के शामिल होने की कार्ययोजना बनाई गई।

राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के अध्यक्ष दुर्गेश जोशी ने बताया कि इस बार सरकार जब तक डोडा चूरा नष्टीकरण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक चित्तौड़गढ़ में महापड़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया जाएगा।

दुर्गेश जोशी के अनुसार किसानों की प्रमुख मांगों में मार्फीम नीति हटाने अथवा 3.2 से पट्टे जारी करने, अफीम का मूल्य बढ़ाने एवं असमानता समाप्त करने, सीपीएस समाप्त करने, पुराने कटे हुए सभी पट्टे बहाल करने, धारा 8/29 नारकोटिक्स एक्ट को हटाने, डोडा चूरा को आबकारी विभाग को देने तथा मध्यप्रदेश की तरह डोडा चूरा नष्टीकरण की व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल है।

राष्ट्रीय अफीम किसान संघ ने स्पष्ट किया कि इन मांगों पर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने तक चित्तौड़गढ़ में महापड़ाव और आमरण अनशन जारी रहेगा। इसके साथ ही संगठन ने 3 अगस्त को प्रस्तावित रैली और आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी करने का निर्णय लिया।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story