घटना का विवरण

चित्तौड़गढ़ के ओरडी व ओछड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से अफीम की फसल को नुकसान हुआ है। इससे परेशान किसानों ने उपनारकोटिक्स आयुक्त के नाम सोमवार को कलेक्ट्री में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर फसल क्षति की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई व राहत की मांग की है।

प्राकृतिक आपदा का प्रभाव

  • ज्ञापन में किसानों ने बताया कि "रविवार की रात्रि अचानक तेज बारिश के साथ ओले गिरे एवं तेज हवा चली, जिससे पूरे गांव क्षेत्र में अफीम की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई।"
  • किसानों के अनुसार ओलावृष्टि से फसल झुक गई और कई स्थानों पर पौधे टूट गए, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है।

आर्थिक संकट और प्रशासन से मांग

किसानों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा व राहत प्रदान करने की मांग की है।



Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story