भागीरथ जयंती पर मानव सेवा का संदेश, प्रथम रक्तदान शिविर में 36 यूनिट रक्त संग्रहित
भागीरथ जयंती के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में ओड महासभा द्वारा आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 36 यूनिट रक्त संग्रहित कर मानव सेवा का प्रेरक संदेश दिया गया।

चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भागीरथ जयंती पर आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित ओड महासभा के पदाधिकारी और रक्तदान करते युवा।
भागीरथ जयंती के पावन अवसर पर ओड महासभा द्वारा मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में प्रथम रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं और गणमान्यजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 36 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेम ओड के निर्देशानुसार जिला टीम द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ भागीरथ महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
रक्तदान शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पहली बार आयोजित किए गए इस शिविर को समाजजनों का व्यापक सहयोग मिला, जिसके चलते पूरे दिन उत्साह और सेवा भाव का वातावरण बना रहा। आयोजन में नारूलाल, श्यामलाल, मदनलाल, कैलाश, दुर्गेश, किशन, जयपाल और मोतीलाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिविर के सफल आयोजन पर ओड महासभा ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं तथा चिकित्सालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया। यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करने वाला संदेश देकर गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
