न्यू क्लोथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक समिति अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 सितंबर को समिति सदस्यों की वार्षिक आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बाजार के विकास कार्यों में प्रशासनिक सहयोग अपेक्षित स्तर पर नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए इस दिशा में गंभीर प्रयास करने का भी निर्णय किया गया।

बैठक में समिति के नवंबर में स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार करने, स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की तैयारियों को गति देने तथा केशव माधव सभागार को अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा नगर परिषद के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र कराने के लिए ठोस पहल करने का निर्णय भी लिया गया।

सोहन लाल तनवानी के अनुसार बैठक में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खटोड़, सुरेश डांगी, कैलाश देवड़ा, ऋषभ डांगी, नारायण जागेटिया, प्रकाश पटवारी, राजेश पोखरना, फारूक मोहम्मद, पुष्पदेवी सुहालका तथा रतनलाल बोहरा उपस्थित रहे।

बैठक में केशव माधव सभागार में नई लिफ्ट लगाने, भवन का पूर्ण रंगरोगन कराने तथा फ्रंट एलिवेशन के माध्यम से सभागार को भव्य स्वरूप देने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही नगर परिषद, पुलिस एवं यातायात विभाग के सहयोग से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, फल-फ्रूट ठेलों के अतिक्रमण को हटाने, मुख्य मार्ग को नॉन वेडिंग जोन घोषित करने, सुनियोजित नाला निर्माण, नियमित नाला सफाई, फेरो कवर लगाने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से ठोस प्रयास करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में अंकेक्षित लेखा विवरणियों के अनुमोदन, 10 प्रतिशत लाभांश, लाभ विनियोजन तथा आगामी वार्षिक आमसभा की तैयारियों पर भी व्यापक चर्चा की गई। संचालक मंडल ने बाजार के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्वर्ण जयंती वर्ष की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story