चित्तौड़गढ़। मरकर भी किसी की आंखों में उजाला भरने के संकल्प को साकार करते हुए बुधवार को राशमी निवासी रिखब लाल कावड़िया के जिला चिकित्सालय में आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों ने सहमति और उपस्थिति में मरणोपरांत नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

नेत्रदान की इस पुनीत प्रक्रिया के दौरान महावीर इंटरनेशनल के सी. पी. जैन, अनिल पोखरणा एवं अभय संजेती उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ. कनिका तुलसानी के निर्देशन में वसीम खान एवं मनोज वैष्णव ने कॉर्निया उत्सर्जन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न की।

मरणोपरांत प्राप्त दोनों नेत्रों से अब दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को जीवन में नई रोशनी मिलेगी। दिवंगत रिखब लाल कावड़िया का यह नेत्रदान समाज में मानव सेवा और अंगदान के प्रति प्रेरणा का संदेश देता रहेगा तथा उनकी अमर विरासत के रूप में याद किया जाएगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story