चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित डांडिया महोत्सवों में उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिल रहे हैं। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव ‘जयकारा’ में आज मेवाड़ डांडिया किंग का महा मुकाबला होगा। वहीं, महिला विशेष परिधान प्रतियोगिता, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डांडिया प्रिंस-प्रिंसेस प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

मेवाड़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल और संरक्षक आशा पोखरना ने बताया कि ‘जयकारा’ प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है। मेवाड़ डांडिया किंग प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और डांडिया प्रेमियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी ताल, थिरकन और हुनर के दम पर राजस्थानी, गुजराती, मारवाड़ी सहित विभिन्न पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति देंगे। डांडिया किंग के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आज आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के प्रभारी अनुराग द्विवेदी, सुनील मेनारिया, गोपाल पोरवाल, अभिमन्यु माहेश्वरी, राधा काबरा और अंजलि गोस्वामी रहेंगे।

नवरात्रि के उल्लास और मां दुर्गा की भक्ति से सराबोर ‘जयकारा’ में शहरवासियों और डांडिया प्रेमियों की भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए पार्षद भोलाराम प्रजापत, प्रदीप काबरा, गोपाल भूतड़ा, अनुराग द्विवेदी, बंटी शर्मा, ओम सुखवाल, किशन लाल सोनी, अभिषेक मूंदड़ा, गोपाल पोरवाल, यश टेलर, हिमांशु जाजू, अनुराग बांगड़, अक्षत माहेश्वरी, स्वप्निल माहेश्वरी, बलजीत सिंह सोनी, विकास गंगवाल, सनी सुखवाल, तनिष्क मूंदड़ा, महेंद्र राजावत, हनुमान शर्मा, भरत आगाल, आयुष महेश्वरी, अर्पित छिपा, हर्षवर्धन सिंह चौहान, हिमांशु बनवार, बादल शर्मा, विभोर पुंगलिया, अभिषेक व्यास, सुरेंद्र पाल सिंह, दिनेश कुमावत, रेखा समदानी, भावना आगाल, जय तोषनीवाल, प्रिया व्यास, प्रियंका आगाल, सुनीता कौर सोनी, ज्योति तिवारी, रीना जागेटिया, दिव्या बांगड़ और अवनी शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में जय अंबे युवा मंडल अनंता की ओर से त्रिपोलिया बाग, गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए डांडिया प्रिंस एवं प्रिंसेस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। रोहित बोरीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डांडिया प्रिंस वर्ग में तन्मय चांवला को प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इसी प्रकार डांडिया प्रिंसेस वर्ग में अवनी टाण्डी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस वर्ग में भी द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर अलग-अलग पुरस्कार वितरित किए गए।

सुमित मीणा ने बताया कि सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा में पहुंचे। आज यहां विवाहित महिलाओं के लिए महिला विशेष परिधान और 16 श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। आगामी कार्यक्रमों में ग्रुप डांडिया, मिस अनंता और अन्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में मेवाड़ महोत्सव संस्थान की ओर से आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव में भी आज महिला विशेष परिधान प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता को लेकर महिला प्रतिभागियों में उत्साह है। मनीष मालानी ने बताया कि इसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक श्रृंगार और सांस्कृतिक अंदाज में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, राजस्थानी परंपराओं और पारंपरिक परिधानों को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता में महिलाएं राजस्थानी पारंपरिक पोशाक, रंग-बिरंगे घाघरा-ओढ़नी, पारंपरिक आभूषण और आकर्षक श्रृंगार के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान प्रस्तुत करेंगी। प्रतिभागियों को अपनी वेशभूषा के माध्यम से लोक संस्कृति और राजस्थानी पहनावे की झलक दिखाने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और पारंपरिक संस्कृति के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगी। पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नवरात्रि डांडिया महोत्सव की रौनक बढ़ेगी।

संस्थान अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने बताया कि मंगलवार को आयोजित प्रिंस-प्रिंसेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धीरेंद्र सिंह अत्री, विमल सिंह और चंद्रप्रकाश न्याती उपस्थित रहे। दिलीप नंदावत, शैलेन्द्र सिंह चुंडावत और कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

उधर, जिंक नगर स्थित श्री सिद्धेश्वरी माताजी मंदिर परिसर में बने भव्य पांडाल में इम्पीरियल क्लब के एचआर एडमिन विभाग की ओर से आयोजित नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। अभिभावक बच्चों को आकर्षक वेशभूषा पहनाकर कार्यक्रम में लेकर पहुंचे।

प्रतियोगिता में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एसके मोड़, फाइनेंस हेड पवन बाहेती, सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार, पर्यावरण विभाग हेड मनीषा भाटी, डिप्टी सीएसओ अंबरीश कुमार, एचआर अधिकारी रोशन गोसलिया, दिनेश प्रजापत, राहुल नाग, राकेश दुर्गावत, नरेंद्र गहलोत, अनिल इनाणी और शुभम काकानी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्लब कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह सिसोदिया और अशोक माखन ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए।

आयोजन संयोजक, इम्पीरियल क्लब सचिव एवं यूनियन कोषाध्यक्ष जीएनएस चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 80 बच्चों ने विचित्र वेशभूषा में भाग लिया। चित्तौड़गढ़ में विभिन्न स्थानों पर हो रहे इन आयोजनों के जरिए बच्चों, महिलाओं और डांडिया प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय और राजस्थानी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story