नामदेव दर्जी समाज का अन्नकूट महोत्सव और दीपावली मिलन समारोह आयोजित, सांसद सीपी जोशी ने दिया संदेश
चित्तौड़गढ़ के नामदेव भवन में श्रीनामदेव दर्जी समाज का अन्नकूट महोत्सव और दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। सांसद सीपी जोशी ने संत शिरोमणि नामदेव के जीवन, भक्ति और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों को संदेश दिया।

चित्तौड़गढ़ के नामदेव भवन में आयोजित अन्नकूट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह में मंच पर उपस्थित सांसद सीपी जोशी, सभापति अनिल ईनाणी और अन्य अतिथि गण।
चित्तौड़गढ़ में श्रीनामदेव दर्जी समाज की ओर से नामदेव भवन में अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भाग लेकर आराध्य देव संत शिरोमणि नामदेव के आदर्शों को स्मरण किया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी थे, जबकि अध्यक्षता सभापति अनिल ईनाणी ने की।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्षवर्द्धनसिंह, गौरव त्यागी, पार्षद शैलेन्द्र झंवर और प्रदीप काबरा मंच पर उपस्थित रहे। संस्थान अध्यक्ष रमनलाल ठाडा सहित देवेन्द्र गोठवाल, कैलाशचन्द्र कांवलिया, शिवलाल बाटू, प्रहलाद मेहर, जमनालाल लुहारिया, रमेशचन्द्र ठाडा, राजकुमार तोलम्बिया, कैलाशचन्द्र हरगण और मनीष मेहर ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा ठाकुरजी की महाआरती में शामिल होने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने अपने उद्बोधन में आराध्य देव संत शिरोमणि नामदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाजजनों से संत नामदेव की भक्ति और आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर इन्द्रमल रूणवाल, संदीप टेलर, गोवर्धनलाल तोलम्बिया और शांतिलाल ठाडा सहित समाज के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने भगवान लक्ष्मीनाथ के अन्नकूट महाप्रसाद को ग्रहण किया। समारोह का संचालन पारस टेलर ने किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
