चित्तौड़गढ़: नाकोड़ा ऑटोमोबाइल से सवा लाख की नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
भीलवाड़ा बाइपास स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर ने उड़ाए 1.25 लाख रुपये, महंगे सामान और गैजेट्स छोड़े।

चित्तौड़गढ़ के भीलवाड़ा बाइपास पर स्थित नाकोड़ा ऑटोमोबाइल में रविवार तड़के हुई चोरी के बाद मौका-मुआयना करती सदर थाना पुलिस।
चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के चोर ने दुकान के शटर का लोक क्लिप तोड़कर अंदर गल्ले में रखी करीब सवा लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना का विवरण और समय
- दुकानदार अर्पित वीरानी ने बताया कि दुकान नाकोड़ा ऑटोमोबाइल भीलवाड़ा बाइपास पर स्थित है।
- रोज की तरह शनिवार रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे।
- रविवार सुबह करीब 4 बजकर 13 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के बाहर पहुंचा।
- उसने पहले दुकान के शटर के ताले के समीप लगी क्लिप को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
चोरी की प्रक्रिया और सीसीटीवी फुटेज
दुकान में चोर ने सबसे पहले आगे की ओर रखे ड्रॉअर को तोड़ा, जिसमें करीब 15 से 16 हजार रुपए नकद रखे थे। दुकान में अंधेरा होने के कारण चोर ने अपने मोबाइल फोन की लाइट जलाकर चोरी की, जो सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दुकान के पीछे की तरफ गया, जहां रखे एक अन्य ड्रॉअर को भी तोड़ दिया, जिसमें रखे एक लाख 10 हजार रुपए कैश लेकर चोर मौके से फरार हो गया।
"दुकान में रखे महंगे ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप को चोर ने हाथ तक नहीं लगाए। यह सभी सामान सुरक्षित दुकान में ही पड़ा रहा।"
चोरी का पता चलना और पुलिस कार्रवाई
- रविवार सुबह दुकान का स्टाफ पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला।
- अंदर जाकर देखने पर ड्रॉअर टूटे हुए और नकदी गायब मिली।
- इसके बाद तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी गई।
- सूचना मिलने पर अर्पित अपने पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थाने के एएसआई हीरालाल ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
