चित्तौड़गढ़ में शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ दुकानदारों से सहयोग की अपील की है। नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने पद्मिनी मॉल के पास और यूआईटी रोड पर दुकानदारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने तथा दुकानों के बाहर साफ-सफाई रखने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर परिषद आगामी दिनों में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाएगी।

शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों में शामिल पद्मिनी मॉल के पास तथा यूआईटी रोड पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इन क्षेत्रों में दुकानों के बाहर अस्थाई ठेले लगाने, सामान फैलाने और अतिक्रमण करने से आवागमन प्रभावित होता है। इसके साथ ही दुकानों के बाहर गंदगी फैलने से शहर की सुंदरता भी प्रभावित होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस स्थिति को देखते हुए सभापति अनिल ईनाणी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को स्वयं हटाएं और आसपास गंदगी नहीं फैलाएं। उन्होंने दुकानों के बाहर नियमित साफ-सफाई रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि शहर के प्रमुख स्थान स्वच्छ और व्यवस्थित बने रहें।

सभापति ने स्पष्ट किया कि फिलहाल दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि संबंधित दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो आगामी दिनों में नगर परिषद कार्रवाई करेगी और जहां-जहां अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाया जाएगा।

उन्होंने व्यापारियों और आमजन से नगर परिषद के इस प्रयास में सहयोग करने की अपील की। सभापति ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और नागरिकों के सहयोग से ही चित्तौड़गढ़ को बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर अशोक सोनी, प्रदीप काबरा, आयुक्त रविंद्र सिंह, जितेन्द्र मीणा एवं अतिक्रमण की टीम आदि उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story