चित्तौड़गढ़ में भाजपा का मिशन-60: गजेन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने मिशन-60 का लक्ष्य तय किया। गजेन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जीत का मंत्र दिया।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ में भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए नेता नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी 60 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। बुधवार को एक निजी वाटिका में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया तथा 60 के 60 वार्डों में भाजपा की जीत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का चुनाव है। प्रत्याशी कोई भी हो, चुनाव कमल के फूल के निशान पर लड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में समय कम है, इसलिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें और प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएं।
पटेल ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मजबूत टीम बनाकर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की जाएं और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जीत के अति आत्मविश्वास से बचते हुए हर वार्ड जीतने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनने से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें तो चित्तौड़गढ़ में 60 के 60 वार्डों में भाजपा की जीत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री पटेल का चित्तौड़गढ़ आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और मार्गदर्शन का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता निकाय चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार के बाद चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार का संकल्प पूरा करना है।
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के पक्ष में मजबूत वातावरण है और कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा और 60 के 60 वार्ड जीतने के लक्ष्य को कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा किया जाएगा।
बैठक का संचालन निकाय चुनाव सह संयोजक अनंत समदानी ने किया। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी गोपाल कुमावत, निकाय चुनाव प्रभारी धर्मनारायण जोशी, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र जैन, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, गजेन्द्र सिंह राठोड, करनल सिंह राठौड़, भरत जागेटिया और प्रवीण सिंह मंचासीन रहे।
बैठक में सुधीर जैन, अशोक रायका, गोवर्धन जाट, मनोज पारीक, नंद किशोर लोहार, संजु लड्डा, भंवर सिंह, अनिल सुखवाल, हीरालाल रायका, लाला गुर्जर, कैलाश अग्रवाल, चंद्रशेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, नरेंद्र पोखरना, रोहिताश्व जाट, पवन आचार्य, दिनेश शर्मा, तेजपाल रेगर, सुरेश जैन, आशा पोखरना, तारावती धाकड़, रेणु मिश्रा, गायत्री राव और रविंद्र लड्ढा सहित पार्टी के पदाधिकारी तथा निकाय चुनाव के वार्ड संयोजक-प्रभारी उपस्थित रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए एलईडी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश की 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी रथ रवाना किए गए हैं। यह रथ चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी नगर निकायों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएगा।
भाजपा की संगठनात्मक बैठक और एलईडी रथ के शुभारंभ के साथ चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में पार्टी ने सभी 60 वार्डों में जीत के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
