चित्तौड़गढ़। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी एवं आयुक्त रविंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। नगेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद सभापति एवं आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई भी दी और शहर की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार की मांग रखी।

ज्ञापन में कहा गया कि नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने के बाद जनता ने अपने प्रतिनिधियों पर विश्वास जताया है। अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें।

कांग्रेस पार्षदों ने शहर के विभिन्न वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को तत्काल दुरुस्त करवाने की मांग की। इसके साथ ही गंदगी एवं नालियों में पानी की निकासी की समस्या का समाधान करने तथा नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

ज्ञापन के माध्यम से ट्यूबवेल एवं पानी की टंकियों की खराब स्थिति को दुरुस्त करवाने, स्टार्टर एवं पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान कर पेयजल की बर्बादी रोकने और नियमित कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। क्षतिग्रस्त सड़कों एवं टूटे हुए मार्गों की आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाने की मांग रखी गई।

प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा गोवंश को सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर रखने तथा बढ़ती आवारा श्वानों की समस्या को देखते हुए उनकी नसबंदी करवाकर उचित स्थान पर व्यवस्थापन करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। कांग्रेस पार्षदों ने शहर की अन्य मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी मांग की।

ज्ञापन में शहर की समस्याओं के स्थायी एवं प्रभावी समाधान के लिए पक्ष-विपक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संयुक्त समन्वय समिति गठित करने का सुझाव दिया गया। इसके माध्यम से सभी वार्डों की समस्याओं पर नियमित रूप से चर्चा कर उनका समयबद्ध समाधान करवाने की बात कही गई।

नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन से आग्रह किया कि उपरोक्त समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि त्यौहारी सीजन में शहर में विकास एवं व्यवस्थाओं का नया अध्याय लिखा जा सके।

इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र मूंदड़ा, मो. इब्राहिम, टिंकू धामानी, शंभुलाल प्रजापत, कलिका जैन, रेखा शर्मा, प्रेमलता जीनगर, रेहान हसन, फिरदौस बानो, राधा माली, दिया तिवारी, कैलाश देवी नीलमणि, वासु लोठ, गोविंद शर्मा, नवरतन जीनगर, नवीन जैन, मोहन भोई, राहुल मीणा, देवराज माली, बद्रीलाल नीलमणि, फिरोज खान प्रत्याशी बहादुर बैरवा, नारायण भोई सहित कांग्रेस जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story