चित्तौड़गढ़। नगर माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह महेश वाटिका, गांधीनगर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन संयोजक सत्यनारायण माहेश्वरी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी रामनरेश डाड रहे।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भारत माहेश्वरी सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, अध्यक्ष कोटे से मनोनीत सदस्यों तथा शहर की सभी 12 क्षेत्रीय माहेश्वरी सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अशोक काबरा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्षों, मंत्रियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर रामनारायण कोठारी, मुरलीधर बसेर, शिवदयाल सोमानी, गिरधारीलाल जागेटिया, राजेश ईनाणी, लोकेश जागेटिया, पीयूष काबरा, शांतनु काबरा, विपिन लड्ढा, मुकेश जैथलिया, प्रह्लाद पुंगलिया सहित अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शालू एवं नितिन काबरा ने किया। अंत में नवनिर्वाचित प्रदीप काबरा ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण के साथ सामाजिक एकजुटता एवं संगठनात्मक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story