चित्तौड़गढ़ में नगर माहेश्वरी सभा के वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल हेतु संपन्न हुए चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल बन गए। शुक्रवार को अत्यंत शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में आयोजित इस निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नगर सभा चुनाव के पर्यवेक्षक एवं पूर्व जिला सभा के मंत्री शिव प्रकाश मंत्री ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की आधिकारिक घोषणा की।

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सहायक चुनाव अधिकारी पीयूष काबरा, विपिन लड्ढा और लोकेश जागेटिया ने निभाई। इस पूरी प्रक्रिया का सफल पर्यवेक्षण नगर पर्यवेक्षक शिवप्रकाश मंत्री और बालमुकुंद सोमानी की देखरेख में हुआ। वहीं, निर्वाचन अधिकारी कैलाश जागेटिया, नरेंद्र कुमार नरायणीवाल, दीनदयाल नरायणीवाल और हरीश न्याती ने चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

इस अवसर पर अशोक काबरा, गिरधारी लाल जागेटिया, गोपाल आगाल, अनिल मंत्री, महेंद्र कोठरी, सत्यनारायण चेचाणी, महेश कलंत्री, सतीश सोमानी और सुनील धुप्पड़ समेत विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री, नगर के कार्यकारी मंडल के सदस्य और समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी में भरत माहेश्वरी को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र डाड और कैलाशचंद चोखड़ा, सचिव के रूप में प्रदीप काबरा, संयुक्त सचिव के रूप में रविशंकर न्याती और बृजेश मोदानी, कोषाध्यक्ष के रूप में योगेश काबरा, संगठन सचिव के रूप में लोकेश अजमेरा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सचिव के रूप में विजय कुमार अजमेरा, खेल मंत्री के रूप में पुष्कर सोमानी तथा प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में गोपाल न्याती निर्वाचित हुए हैं।

कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मुकेश सोमानी, कृष्ण गोपाल गदिया, दीपक बहेड़िया, राजकुमार डाड, पंकज बसेर, गोपाल पुंगलिया, अनिल भूतड़ा, कमलेश डाड, राजेश धुत्त, कमलेश कुमार पोरवाल, अनुपम भंडारी, सुरेश सोनी, दिनेशचंद्र आगाल, बद्रीलाल आगाल और संजय कोगटा को चुना गया है। चुनाव के शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मत समापन पर समाज के वरिष्ठजन और पूर्व पदाधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व आयोजन समिति का आभार जताया और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story