जिले के महिला एवं बाल चिकित्सालय में संचालित कुपोषण उपचार केन्द्र (एमटीसी) में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केयर इंडिया की खुशी परियोजना और चेतना एनजीओ के संयुक्त सहयोग से अति-गम्भीर कुपोषित बच्चों के लिए उपहार स्वरूप संसाधन भेंट किए गए हैं, जिसका विधिवत शुभारंभ विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया गया।

महिला एवं बाल चिकित्सालय के प्रभारी एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जय सिंह मीणा की प्रेरणा और मार्गदर्शन में केयर इंडिया की खुशी परियोजना ने वार्ड में भर्ती होने वाले अति-गम्भीर कुपोषित बच्चों हेतु गहरे पीले रंग के कुल 300 ड्रेस उपलब्ध करवाए हैं। व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक बच्चे को दो-दो ड्रेस प्रदान किए जाएंगे, ताकि उपचार के दौरान वे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रह सकें। इसके अतिरिक्त, बच्चों के मानसिक विकास और मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने एवं वार्ड को आकर्षक बनाने के लिए 'बेबी फ्रेंडली' पर्दे भी मुहैया करवाए गए हैं।

इसी कड़ी में, एक अन्य स्वयंसेवी संस्था 'चेतना' ने अति-गम्भीर कुपोषित बच्चों की माताओं की सुविधा हेतु 'समर्थ डिस्चार्ज किट' उपलब्ध करवाए हैं। इस किट में दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री जैसे एक थाली, प्लेट, कटोरी, बड़ा चम्मच, छोटा चम्मच, हैंडल वाला लोटा, साबुन, साबुनदानी और नेलकटर सहित एक समर्थ-पत्र भी शामिल किया गया है। यह पहल न केवल माताओं को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि डिस्चार्ज के बाद भी घर पर बच्चों की स्वच्छता का स्तर बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जयसिंह के कुशल निर्देशन में चित्तौड़गढ़ एमटीसी पूर्व में भी कई नवाचार कर चुका है, जिन्हें राज्य के अन्य एमटीसी केंद्रों द्वारा भी आदर्श मानकर अपनाया गया है। संस्थाओं के इस योगदान का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. जयसिंह ने संपूर्ण एमटीसी स्टाफ को और अधिक रुचि तथा नई ऊर्जा के साथ सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कदम राज्य के अन्य कुपोषण केंद्रों के लिए भी एक बड़े मोटिवेशन के रूप में कार्य करेगा। इस गरिमामय अवसर पर एमटीसी नर्सिंग प्रभारी संतोष मीणा सहित माया, ज्ञानी, मोहसिना, मीरा एवं अन्य चिकित्सा स्टाफकर्मी उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story