चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के मावली चोखला के गांव रख्यावल देव नगरी में नवनिर्माणाधीन आरोग्य देव सेनजी महाराज के मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सांसद विकास निधि से स्वीकृति जारी होने पर सेन समाज में हर्ष का माहौल है। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए सांसद विकास निधि से अनुशंसाएं जारी की हैं।

कांकड़वा, 18 अगस्त। मेवाड़ सेन समाज चोखला मावली के अध्यक्ष शांतिलाल सेन एवं युवा अध्यक्ष हैप्पी सेन गुड़ली ने बताया कि सांसद सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के मावली क्षेत्र में सेन समाज की मांग पर मावली चोखला के गांव रख्यावल देव नगरी में नवनिर्माणाधीन सेन समाज के आरोग्य देव सेनजी महाराज के मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की है।

सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति जारी होने पर मावली चोखला सेन समाज के डाल चंद रख्यावल, हीरालाल घासा, बाबूलाल सालेरा, चुन्नी लाल, शंकर लाल, सन्तोष, अम्बा लाल सेन पूर्व सरपंच पलाना कला, किशन लाल सालेरा कला, धर्मेन्द्र सेन भूपालसागर, कैलाश चंद्र फतह नगर, हरी प्रसाद, मुकेश घासा, हीरालाल खेड़ा, विष्णु सेन गुड़ली, रमेश चंद्र सनवाड़ एवं पूर्व युवा अध्यक्ष चतर सेन मावली आदि ने सांसद सीपी जोशी, कृष्ण गोपाल पालीवाल, रख्यावल प्रशासक कान सिंह सहित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

सांसद विकास निधि से जारी इस स्वीकृति से रख्यावल में सेन समाज के आरोग्य देव सेनजी महाराज के मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण का रास्ता साफ हुआ है, जिसे सेन समाज की ओर से की गई मांग की पूर्ति के रूप में देखा जा रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story