चित्तौड़गढ़। विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर स्वीकृत कराए गए 20 लाख रुपये के निर्माण कार्यों के कार्यादेश जारी होने पर समाजजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। श्री देवनारायण भगवान सार्वजनिक न्यास में निर्माण कार्य तथा समस्त ब्राम्हण समाज विकास सेवा संस्थान में निर्माण कार्य के लिए विधायक आक्या द्वारा 10-10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या द्वारा क्षेत्र में अब तक 10 कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। दोनों निर्माण कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये के टेण्डर होने के बाद यूआईटी द्वारा कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। कार्य आदेश जारी होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक आक्या का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छोटूसिंह शेखावत, शंकरलाल कीर, नारायणलाल, काशीराम, मनोहरलाल शर्मा, रामबक्श कीर, ओमप्रकाश जोशी, लक्ष्मण कीर, कन्हैयालाल, देवीलाल गुर्जर, प्रफुल्ल त्रिवेदी, प्रभुलाल शर्मा, मदनलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, किशन शर्मा, विजयप्रकाश पंचोली, देवेन्द्रपाल सिंह, कानालाल, गोपीलाल, सुरेश कीर आदि उपस्थित रहे। निर्माण कार्यों की स्वीकृति और कार्यादेश जारी होने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की बात कही गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story