चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर पोस्टर का विमोचन करते हुए उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "आमजन को जागरूक कर टीबी मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से चिकित्सक की सलाह अनुसार दवा लेवें।" सरकार और स्वास्थ्य संगठन लगातार इस बीमारी को खत्म करने के लिए प्रयास कर रहे हैं और जागरूकता ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।

100 दिवसीय कार्ययोजना और आयुष्मान शिविरों का आयोजन

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राकेश भटनागर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्व क्षय दिवस पर अभियान के द्वितीय फेज में 100 दिवस की कार्य योजना बनाई गई है। इस विशेष योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर आयुष्मान शिविरों के माध्यम से इस बीमारी से पीड़ित छुपे हुए रोगियों को ढूंढकर उनका इलाज किया जाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. मानवेन्द्र, अमित प्रजापत, गजेंद्र सिंह राठौड़, राजन माली, बालकिशन भोई, रामप्रसाद सुखवाल, पीनू मेनारिया, रामप्रसाद बगेरवाल, मुकेश काबरा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व क्षय रोग दिवस

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में विश्व क्षय रोग दिवस बड़े उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. राकेश भटनागर ने बताया कि प्रतिवर्ष 24 मार्च को विश्व भर में क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर पेशेंट प्रोवाइडर मीटिंग, सामुदायिक मीटिंग, टीबी मुक्त कार्यस्थल, स्कूलों, कॉलेजों एवं पंचायतों पर संगोष्ठी कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई एवं लोगों ने टीबी मुक्त भारत के लिए सामूहिक शपथ ली।

सर्वे अभियान और मेडिकल कॉलेज में प्रतियोगिताएं

जिले में टीबी दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की विधिवत शुरुआत हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के दल विशेष चिन्हित हाई रिस्क वाले गांवों में सघन सर्वे करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संगोष्ठी आयोजित कर शपथ लेकर टीबी मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पीएसएम विभाग द्वारा टीबी रोग पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी रहे प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story