चित्तौड़गढ़: वार्ड 49 और 50 में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण, विधायक आक्या का आभार
नगर परिषद क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों का समाधान होने पर वार्डवासियों ने विधायक को 51 किलो की माला और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 49 एवं 50 में लंबे समय से व्याप्त बुनियादी समस्याओं के त्वरित निराकरण ने स्थानीय राजनीति और विकास कार्यों को एक नई दिशा दी है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा जनहित में उठाए गए प्रभावी कदमों के फलस्वरूप क्षेत्रवासियों ने रविवार को उनके कार्यालय पहुंचकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। वार्ड के राजेश लोठ ने क्षेत्र की विकट स्थिति का विवरण देते हुए बताया कि इन दोनों वार्डों की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके थे और नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त थीं, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए वार्डवासियों ने पूर्व में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक आक्या ने तत्काल मौके पर ही उच्चाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कड़े निर्देश जारी किए। विधायक के इन निर्देशों का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि वार्ड संख्या 49 व 50 की मुख्य सड़क पर नवीन रोड का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, विधायक ने भीतरी इलाकों की क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की समस्या का भी जल्द समाधान कराने का पुख्ता आश्वासन दिया है।
विकास कार्यों की इस सौगात से उत्साहित वार्डवासियों ने रविवार को विधायक कार्यालय पर उत्सव जैसा माहौल बना दिया। क्षेत्रवासियों ने विधायक आक्या का 51 किलो फूलों की विशाल माला पहनाकर और मेवाड़ी गौरव की प्रतीक 'पगड़ी' बांधकर आत्मीय स्वागत किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर भेरूलाल कोदली, दिलीप काबरा, इंद्रलाल लोठ, बबलु छीपा, आरीफ छीपा, प्रभुंलाल कंडारा, मदनलाल लोठ, प्रहलाद बुरठ, भेरूलाल लोठ, ओमप्रकाश लोठ, दिलीप बेनीवाल, संतोष टांक, बंटी सोनी, जुगल जोशी, राजू सेन, देवेन्द्र बेनीवाल, आशीष लोठ, आनन्द घावरी, पंकज लोठ, सुमेर गोरण, विकास पंवार, गोविन्द गमेती, मुकेश सेन, रामपाल राजपूत, गणेश गमेती, अर्जुन घावरी, अरूण लोठ, नितेश गोयर, वासु बुरठ, निर्मल बेनीवाल, महेश छपरीबंद, आशु खोखर, बिल्लु चौहान, सूरज टांक, संदीप लोठ, पंकज लौैहार, नरेेश खेरालिया, सावन खोखर, वासुं देेशबंधु, अंकित घावरी, वंश घावरी, रितेश बुरठ, साहिल जादू, बलवंत कोदली, कान्हा, भेरूलाल गमेती, बाबुलाल गमेेती, लाल गमेती, किशन भील, रामा भील, रतनलाल व हार्दिक लोठ सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। जनता का यह आभार प्रदर्शन क्षेत्र में विधायक की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
