चित्तौड़गढ़: विधायक आक्या ने लालजी का खेड़ा में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में की शिरकत
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने पार्वती महायज्ञ में पूर्णाहुति दी और श्री चमत्कारी बजरंगबली मंदिर में आयोजित महाप्रसादी में ग्रामीणों संग भाग लिया।

चित्तौड़गढ़ के लालजी का खेड़ा गांव में श्री चमत्कारी बजरंगबली मंदिर की मूर्ति स्थापना के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया गया।
चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या शुक्रवार को निकटवर्ती ग्राम लालजी का खेड़ा में आयोजित श्री चमत्कारी बजरंगबली मंदिर की मूर्ति स्थापना व कलश स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
विधायक का भव्य स्वागत
- विधायक आक्या के गांव में आगमन पर ग्रामवासियो द्वारा माल्यार्पण किया गया।
- ग्रामीणों ने उन्हें उपरना ओढाकर व मेवाड़ी पाग पहनाकर ढोल नगाडो के साथ उनका स्वागत किया।
महायज्ञ की पूर्णाहुती एवं मंगल कामना
इस दौरान विधायक ने 5 दिवसीय कार्यक्रम में चल रहे "पार्वती महायज्ञ में अंतिम पूर्णाहुती देकर सर्वत्र खुशहाली की कामना की।"
महाप्रसादी एवं उपस्थिति
सांयकाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य नागरिक, श्रद्धालुगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे:
- बद्रीलाल जाट (चेयरमेन, भूमि विकास बैंक)
- शेलेन्द्र झंवर
- बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण व ग्रामीणजन

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
