विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को इंदौर में अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलता म.सा., स्वर साम्राज्ञी डॉ. महाप्रज्ञा म.सा., साध्वी पदम कीर्ति म.सा. एवं साध्वी राजकिर्ती म.सा. के चातुर्मास मंगल प्रवेश अवसर पर उन्हें नमन कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की।

एयर पोर्ट मार्ग स्थित नरसिंह वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान साध्वी डॉ. कुमुदलता म.सा. ने अपने आशीर्वचन में कहा कि साधना से मन और तन में उत्पन्न होने वाले विकारों तथा बुरे विचारों से मुक्ति मिलती है और यही मोक्ष मार्ग की ओर ले जाती है।

उन्होंने सभी तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके जीवन में शुभ एवं मंगल की कामना व्यक्त की। कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने साध्वियों के आशीर्वचन का लाभ लिया।

इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्यों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, नरेन्द्र पोखरना, नवीन पटवारी एवं बलवंत बाघमार का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। चातुर्मास मंगल प्रवेश कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story