विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब
चित्तौड़गढ़ के श्रीनाथ गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में संतों के सानिध्य में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेलकर नववर्ष की बधाई दी।

चित्तौड़गढ़ के श्रीनाथ गार्डन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांसद सीपी जोशी, मंत्री गौतम दक और अन्य अतिथि क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा रविवार को विधानसभा क्षैत्रवासियो के लिए आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भक्ति, राजनीति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
संतों का सानिध्य और प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
गोपाल पुरूषोतम आश्रम बडीसादडी के पीठाधीश सुशदर्शनाचार्य महाराज, हजारेश्वर महादेव महंत चन्द्रभारती महाराज व विनोद यति महाराज के सानिध्य में देर शाम तक यह कार्यक्रम चला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, सहकारिता मंत्री गोतम दक, सांसद सीपी जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री व निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, अशोक नवलखा, गजपाल सिंह, प्रमोद सामर, हेमेन्द्र सिंह, सुशीला कंवर, सुशीला जीनगर ने शामिल होकर विधायक आक्या व क्षैत्रवासियो को होली व नववर्ष की बधाई दी।
आत्मीय स्वागत और फूलों की होली
विधायक आक्या ने समस्त अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारियो, विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ ने उल्लास भरे माहोल में एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलते हुए बधाईयां दी। समारोह स्थल पर सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने "सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नही" सहित अनेक भजनो की मनमोहक प्रस्तुतियो से उपस्थित जनप्रतिनिधियो व आमजन को नाचने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विकास का प्रदर्शन
राजस्थानी लोक कलाकारो के दल ने गंवरी नृत्य सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ, विभिन्न समाज, धार्मिक, व्यापारिक व महिला संगठनो के पदाधिकारियो ने विधायक आक्या का उपरना ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर होली व नववर्ष की बधाईयां दी। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओ के व्यापक प्रचार प्रसार, विधानसभा चित्तौडगढ़ के विकास कार्याे के बेनर लगाएं गये थे। थरमाकोल से बने सांवरिया सेठ आकर्षण का केंद्र रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सुशील शर्मा, सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, प्रवीण सिंह राठौड़, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिह, कैलाश मंत्री, अशोक रायका, भंवरंिसह, लालचंद गुर्जर, गजेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, अनिल सुखवाल, हीरालाल रायका, गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झंवर, कमलेश आमेरिया, नवीन पटवारी, पूरण सिंह राणा, रवि विराणी, विश्वनाथ टांक, सागर सोनी, सीपी नामधराणी, रतन डांगी, रोहिताश जाट, पवन आचार्य, सुदर्शन रामपुरिया, राजेन्द्र सिंह, कपील चौधरी, शिवराज सिंह, नरेश जाट, रामेश्वर धाकड, देवीलाल धाकड़, बालकिशन भोई, विमला गट्यानी, रेणु मिश्रा, रेखा शक्तावत, अलका चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रशासक, पूर्व सरपंच, वार्डपंच, पूर्व पार्षद सहित बड़ी संख्या मंे जनप्रतिनिधी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाज, औद्योगिक, धार्मिक, व्यापारिक, महिला संगठनो के पदाधिकारी व क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
