चित्तौड़गढ़: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का जिला अभिभाषक संस्थान ने किया अभिनंदन
न्यायालय परिसर में करोड़ों के विकास कार्यों के लिए वकीलों ने विधायक का आभार जताया, अधिवक्ता कॉलोनी और भवन के लिए भूखंड आवंटन की मांग रखी।

चित्तौड़गढ़ न्यायालय परिसर की कायाकल्प करने और वहां करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जिला अभिभाषक संस्थान ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का भावभीनी अभिनंदन किया। गुरुवार को जिला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक आक्या का आभार जताया और उनके जनहितैषी प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि नवीन न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में विधायक आक्या से इन समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर उन्हें पूर्ण करवाया।
अभिनंदन समारोह के दौरान संस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण टांक ने विधायक आक्या को शौर्य की प्रतीक मेवाड़ी पगड़ी पहनाई, वहीं अध्यक्ष नरेश शर्मा ने माल्यार्पण कर संस्थान की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी लाल पोखरणा, एसपी सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह मेड़तिया, नरेंद्र पोखरना, रजनीश पितलिया, सुभाष शर्मा, महिपाल सिंह एवं मदन त्रिपाठी ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष के माध्यम से विधायक के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं, जिनमें चित्तौड़गढ़ शहर में जिला अभिभाषक संस्थान के लिए 'अधिवक्ता भवन' हेतु नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद से भूखंड आवंटन कराने तथा अधिवक्ताओं के लिए विशेष 'अधिवक्ता कॉलोनी आवास योजना' स्वीकृत कराने का विषय प्रमुख रहा। विधायक आक्या ने इन सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने का ठोस आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शिवराज सिंह राठौड़, सुनील सुखवाल, जसवंत सिंह राठौड, प्रदीप काबरा, राजेंद्र सिंह राठौड, राजेश गिरी गोस्वामी, भगवत सिंह गिलूण्डिया, अरविंद भट्ट, मुबारक हुसैन मंसूरी, सुनील रजक, शक्ति सिंह, गिरिराज राठौड़, शुभम सुखवाल, गिरीश दीक्षित, शोभा लाल जाट, राजेश मीणा, रोहित खटीक, सुलक्षणा सांचौरा, सीमा भारती, चांदनी बैरागी, जमकू लाल ओड, संपत जनवा, रघुनंदन दाधीच, भैरूलाल सालवी, विट्ठल पांडे एवं निखिल काबरा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। विधायक द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता देने से न केवल न्यायिक कार्यप्रणाली सुगम होगी, बल्कि अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को भी बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
