चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास की गंगा प्रवाहित की जा रही है। यह बात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बस्सी मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आमजन से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। साथ ही सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाना है।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, सीपी नामधराणी, गोपाल चोबे, भंवरसिंह, प्रवीण सिंह राठौड़ और कमलेश पुरोहित उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में रामगोपाल ओझा, मथरालाल जाट, रामेश्वर धाकड़, नंदकिशोर कोठारी, रामस्वरूप पुरोहित, प्रमोद कोठारी, गोपालसिंह, श्यामलाल शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, देवकिशन रेगर, कालुसिंह चौहान, नंदराम जाट, दिनेश धाकड़, भंवर सालवी, नारायण गुर्जर, रतन भंवरसिंह, किशन सुथार सहित बस्सी भाजपा मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story